{"_id":"6016537649393060f67a59ec","slug":"yogi-adityanath-order-fast-construction-of-noida-international-airport-move-soon-school-anganwadi-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का निर्देश- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में लाएं तेजी, जल्द स्थानांतरित करें स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का निर्देश- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में लाएं तेजी, जल्द स्थानांतरित करें स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र
Sun, 31 Jan 2021 12:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने को भी कहा है। वे शनिवार को अपने आवास पर हुई बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जिन विभागों की एनओसी और कार्यवाही लंबित है, उसे अविलंब पूरा करें। एयरपोर्ट के क्षेत्र में आने वाली विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, बेसिक शिक्षा, महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा वन विभाग की परिसम्पतियों को प्राथमिकता के साथ अन्यत्र स्थापित किया जाए। इससे परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की गति बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने में बेहतर कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना प्रदेश को देश में अग्रणी बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग अपनी परिसंपत्तियों-परियोजनाओं को जल्द ही अन्यत्र स्थानांतरित कर लें। इससे न सिर्फ एयरपोर्ट के काम में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता को अन्य विभागों से मिल रही संबंधित सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी विभाग अनापत्ति प्रमाणपत्र देने में कतई देर न करे। प्रदेश के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की गति बढ़ाना आवश्यक है।