{"_id":"5949ce134f1c1b89718b4573","slug":"yogi-adityanath-on-world-yoga-day-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर सीएम योगी बोले- पीएम ने दुनिया को दिया अमरता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर सीएम योगी बोले- पीएम ने दुनिया को दिया अमरता का मंत्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
योग कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम
लखनऊ में आज सुबह करीब चार बजे से ही बारिश हो रही है। इसके बावजूद लोग बड़ी संख्या रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर योग करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और सभी का धन्यवाद किया। योगी ने कहा, इस अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री का जो सानिध्य प्राप्त हो रहा है इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन
मैं जनता की ओर से कृतज्ञता जाहिर करना चाहता हूं कि उनकी सद्इच्छा के फलस्वरूप ये कार्यक्रम इस साल करने का मौका मिला है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में ये कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रमाबाई अंबेडकर त्याग की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अभाव में भी भीमराव अंबेडकर को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। ये उनको श्रद्धांजलि है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि योग जीवन की एक कला है और जीवन की ये कला हम सबको जोड़ना सिखाती है।