{"_id":"5c53f5abbdec224bd41e214d","slug":"yogi-adityanath-on-union-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये तक आय में कोई टैक्स न लगने से मध्यम वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत: मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये तक आय में कोई टैक्स न लगने से मध्यम वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत: मुख्यमंत्री योगी
Fri, 01 Feb 2019 01:00 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: यशवीर सिंह
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिम बजट में की गई घोषणाओं को देश की जनता के लिए बड़ी राहत बताया। योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के मध्यम वर्गीय लोगों का ख्याल रखा है। घोषणाओं से किसानों व व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बजट में पांच लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स न लगने से मध्यम वर्ग के करीब तीन करोड़ लोगों को सीधा फायदा होगा।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा चाहते हैं कि योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सहित समाज के हर तबके तक पहुंचे। उन्होंने अपनी इन बातों को साबित किया है। योजनाएं राजनीतिक संकीर्णताओं में न सिमटें इसका उन्होंने हमेशा प्रयास किया है। ये बातें सरकार के सभी पांचों बजट में नजर आती हैं।
विज्ञापन