फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath instructs to his ministers to stay away from transfer posting recommendations.

योगी की मंत्रियों को सख्त हिदायत, कहा- ट्रांसफर-पोस्टिंग से बचें, काम पर ध्यान दें

Wed, 26 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Jul 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath instructs to his ministers to stay away from transfer posting recommendations.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को ट्रांसफर-पोस्टिंग के चक्कर में न फंसने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की चिंता छोड़कर अपने विभागों पर ध्यान दें।

विज्ञापन


सीएम योगी ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों की क्लास ली। ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर मिल रहे फीडबैक पर आगाह किया।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने किसी विभाग या मंत्री का नाम तो नहीं लिया, लेकिन ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने में उलझे मंत्रियों को इशारे-इशारे में चेतावनी दे दी।
विज्ञापन


सीएम का इशारा दागी अफसरों के तबादले-पोस्टिंग के लिए डाले जा रहे दबाव की तरफ भी था। उनका कहना था कि मंत्रियों के स्तर से विवादित या दागी छवि के लोगों के  लिए कतई सिफारिश नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित बयान से भी बचें

yogi adityanath instructs to his ministers to stay away from transfer posting recommendations.

सीएम ने कहा कि बजट सत्र समाप्त होने को है, इसलिए कोई मंत्री ऐसा बयान न दे जिससे विवाद खड़ा हो और सरकार की किरकिरी हो।

उन्होंने सभी मंत्रियों को बजट सत्र के बाद जिलों में कम से कम तीन दिन का प्रवास करने, सरकार की उपलब्धियां बताने और लोगों की दिक्कतों का निराकरण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed