फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath gives instruction to officers over proposed Bharat band.

8 दिसंबर को भारत बंद: मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, बोले- किसान संगठनों से लगातार संवाद करें

Sun, 06 Dec 2020 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Dec 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath gives instruction to officers over proposed Bharat band.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 6, 7 और 8 दिसंबर को विभिन्न संगठनों के आंदोलन और बंद प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान पूरी सतर्कता बरतें। लगातार पेट्रोलिंग की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों के प्रस्तावित बंद को लेकर अफसरों को किसान संगठनों से बातचीत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को बताया जाए कि राज्य सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है। सीएम ने ये बातें अपने सरकारी आवास पर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों से एमएसपी पर उपज खरीदी जा रही है। उन्हें बीज, खाद व सिंचाई की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को धान क्रय केंद्रों पर कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्हें 72 घंटों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसमें देरी होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, किसानों से गन्ने की खरीद समय से सुनिश्चित की जाए। जिन गो आश्रय स्थलों में एक हजार गोवंश हैं, वहां बायोगैस बनाने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से बात की जाए। इसे ध्यान में रखकर योजना बनाई जाए।


मुख्यमंत्री ने उद्योगों की जरूरत के हिसाब से जनशक्ति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि निवेशकों को सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी संग्रह हो सकता है। इस पर रणनीति बनाकर काम किया जाए। आत्मनिर्भर पैकेज का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को समय से मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed