{"_id":"6ac73f3502a886227a064fb9","slug":"lucknow-university-news-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1956884-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामाजिक न्याय में योगदान पर एलयू के विधिक सहायता केंद्र को उत्कृष्टता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामाजिक न्याय में योगदान पर एलयू के विधिक सहायता केंद्र को उत्कृष्टता पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के विधिक सहायता केंद्र को सामाजिक न्याय और विधिक सहायता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नॉलेज स्टीज़ उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चार अक्तूबर को भारतीय विधि संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं लैंगिक न्याय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
विधिक सहायता केंद्र विधि संकाय के प्रमुख एवं डीन प्रो. (डॉ.) आरके वर्मा और केंद्र के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अभिषेक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। केंद्र की ओर से समाज के जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जाती हैं।
विज्ञापन
पुरस्कार मिलने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में टीम का फोटो सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रो. आरके वर्मा और प्रो. अभिषेक कुमार तिवारी ने पूरी टीम और छात्र संयोजिका निमिता गर्ग को बधाई दी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों तक ‘सभी के लिए समान न्याय’ पहुंचाने के प्रयासों को आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन