फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath can present claim to form the government today

योगी 'राज' 2.0 : योगी आदित्यनाथ को चुना गया विधायक दल का नेता, राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

Thu, 24 Mar 2022 05:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। शुक्रवार को वह इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Yogi Adityanath can present claim to form the government today
विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार रात को ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष पहुंचे और प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया। योगी सरकार- 2.0 का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा विधायक दल नेता चुनाव के पर्यवेक्षक एवं गृह मंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक रघुवर दास विधायक दल की बैठक में शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा गठबंधन में भाजपा के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे। साथ ही यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। लोकभवन में विधायक दल की बैठक से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा पर गृह मंत्री अमित शाह, कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व अन्य नेताओं ने पुष्प अर्पित करे। 
विज्ञापन


हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के आम जन तक गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंचाईं: योगी आदित्यनाथ
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का जिन्होंने मुझ पर एक बार फिर भरोसा जताया। यूपी के इतिहास में भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जो सत्ता में दोबारा लौटी है। हमारी सरकार ने एक एक योजना को जनता तक पहुंचाया। केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में भी प्रदेश नंबर वन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी सरकार में पहली बार गरीब को लगा कि उसका भी घर बन सकता है। यूपी में अब विकास और रिफॉर्म की बात होती है। चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष ने दुष्प्रचार किया। आज यूपी तेजी से विकास करने वाला राज्य है। सत्ता प्राप्त करना प्रतिष्ठा का विषय नहीं, जनता के विश्वास पर खरा उतरना बड़ी चुनौती थी। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के आम जन तक गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंचाई हैं। सपा-बसपा की सरकार में गरीबों के विकास के लिए कोई योजना नहीं थी।

हमारी सरकार ने प्रदेश की जीडीपी को बढ़ाया। आज प्रदेश दंगा मुक्त है। अब वंशवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। हमने सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम किया। अब हम लोगों की आय को दोगुणी करेंगे। प्रदेश को नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाएंगे। सत्ता में रहकर मालिक बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर काम करेंगे। 

सबका साथ, सबका विकास मंत्र पर योगी सरकार ने किया काम: अमित शाह
यूपी में एक बार फिर जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया। लगातार सत्ता में आने का रिकॉर्ड बनाया। ये हम सभी के लिए गौरव का क्षण है, जब किसी मुख्यमंत्री को दोबारा सत्ता में आने का मौका मिला है। जब से आम चुनाव शुरू हुए हैं, उस वक्त से उत्तर प्रदेश में ऐसा नही हुआ है। जनता ने हमें दो तिहाई से अधिक सीटों से जिताया। इससे पूर्व की सरकारों में जातिवाद की वजह से योजनाएं धरातल पर नहीं उतरती थीं। यूपी में पहले कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। हमारी सरकारी बनी तो लोगों में आशा जगी। योगी सरकार ने प्रशासन के राजनीतिकरण को समाप्त किया। अब प्रदेश में लोगों को कानून पर विश्वास है। सबका साथ, सबका विकास मंत्र पर योगी सरकार ने काम किया। 

भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की नींव डालने का काम किया। अगले पांच साल में यूपी के खोए गौरव को वापस लाने का काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर समय राजनैतिक अस्थिरता का माहौल रहा। इसका नतीजा उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिवादी और परिवारवादी पार्टियों का उदय हुआ। समाजवादी पार्टी की सरकार में राजनीति का अपराधीकरण था। उत्तर प्रदेश की जनता इससे मुक्ति चाहती थी। 2017 का समय आया और यहां की जनता को उससे मुक्ति मिली। सपा सरकार में उद्योगपतियों का सम्मेलन दिल्ली में होता था। क्योंकि कोई भी उद्योगपति लखनऊ आने के लिए तैयार नहीं होता था। सपा सरकार में माफिया और गुंडे पुलिस के मालिक बन बैठे थे। गरीब की एफआईआर लिखवाने की हिम्मत नहीं होती थी। 2017 के बाद जब सत्ता में बदलाव हुआ, तो आप देख सकते हैं गुंडे और माफियाओं की क्या हालत है।

उधर, 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के कद्दावर नेता सूर्य प्रताप शाही, पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का नाम चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि बेबीरानी राज्यपाल रह चुकी हैं, ऐसे में उन्हें मंत्री बनाने की जगह विधानसभा अध्यक्ष का संवैधानिक पद ही देना उचित होगा।

शाह ने ही घोषित किया था योगी का नेतृत्व भाजपा यूपी में विधानसभा चुनाव सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ेगी इसकी घोषणा सबसे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने ही की थी। राजधानी के डिफेंस एक्सपो मैदान में 29 अक्तूबर, 2021 को आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कहा था कि 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2022 में योगी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है।


28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वह विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक इस पद पर बने रहेंगे। शास्त्री पांच अन्य वरिष्ठ  सदस्यों के साथ विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को 28-29 मार्च को शपथ दिलाएंगे। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, फतेह बहादुर सिंह और रामपाल के नाम शामिल हैं। इन सभी को राज्यपाल 26 मार्च को राजभवन में शपथ ग्रहण कराएंगी। 

लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू
बैठक में मुख्यमंत्री योगी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बैठक को अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी संबोधित करेंगे। पांच बजे मुख्यमंत्री योगी राज्यपाल से मिलने राजभवन जाएंगे। सीएम योगी राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और गवर्नर को 273 विधायक का समर्थन पत्र सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed