{"_id":"58f9449d4f1c1b0b52473168","slug":"yogi-adityanath-bans-red-beacon-lights-from-today-in-up-on-officers-ministers-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आज से ही मंत्रियों-अफसरों की लाल-नीली बत्ती बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आज से ही मंत्रियों-अफसरों की लाल-नीली बत्ती बैन
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ
Updated Fri, 21 Apr 2017 06:45 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्यों ने वीआईपी संस्कृति खत्म करने के उद्देश्य से राज्य में लाल बत्ती और नीली बत्ती के प्रयोग को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को शास्त्री भवन में विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम के बाद लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-यूपी में मंत्रियों में लालबत्ती हटाने की होड़, सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरें
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल व नीली बत्ती के प्रयोग को समाप्त करने का फैसला तात्कालिक प्रभाव से लागू किया जाएगा। सरकार ने सूबे में आज से लाल व नीली बत्ती के प्रयोग को पूरी तरह समाप्त करने की अपेक्षा की है। यह फैसला जरूरी सेवाओं जैसे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, आर्मी और पुलिस वाहनों पर लागू नहीं होगा। इसके साथ ही वीआईपी की सुरक्षा में लगे अतिरिक्त बलों को भी कम किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सीएम योगी ने नहीं हटवायीं लालबत्ती, झांसी दौरे पर दिखीं लाल बत्ती लगी गाड़ियां
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया यह एक जनोपयोगी और बड़ा फैसला है। इससे देश में वीआईपी कल्चर समाप्त होगा और आम लोगों को राहत व सुविधा मिलेगी।