फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi in jhansi with red light cars

सीएम योगी ने नहीं हटवायीं लालबत्ती, झांसी दौरे पर दिखीं लाल बत्ती लगी गाड़ियां

Thu, 20 Apr 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
cm yogi in jhansi with red light cars
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले दौरे पर आज बुंदेलखंड के झांसी में पहुंचे हैं। सीएम के काफिले में अभी भी कई लाल बत्ती लगी गाड़ियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लाल बत्ती कल्चर को बंद करने का फैसला किया था लेकिन सीएम योगी की कई गाड़ियों से लाल बत्तियां अभी तक नहीं हटाई गई हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के लाल बत्ती कल्चर को खत्म करने के फैसले की तारीफ की थी। ट्वीट के जरिए योगी ने कहा था कि लालबत्ती हटाने के केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हैं। हर सभी भारतीय वीआईपी हैं।  1 मई से पूरे देश में लाल बत्ती लगाने वाले सभी नेताओं, मंत्रियों की गाड़ी से लाल बत्ती हटाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


उधर दूसरी ओर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी गुरुवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उनकी गाड़ी से लाल बत्ती गायब दिखी। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से केंद्रीय और राज्य मंत्रियों ने तुरंत लाल बत्ती हटाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed