फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath addresses new MPs in Lucknow.

सीएम आवास पर लंच के लिए मौजूद भाजपा सांसदों को मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित

Wed, 29 May 2019 07:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 May 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath addresses new MPs in Lucknow.
बैठक में सांसदों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों को बुधवार को यहां अपने आवास पर बुलाकर उन्हें जीत की बधाई और दोपहर का भोज दिया। साथ ही जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। जनता की अपेक्षाओं और संगठन की कसौटी पर खरा उतरने का आग्रह किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने तथा गांव-गांव विकास का एजेंडा लागू करने में सहयोग मांगा। 

विज्ञापन


योगी ने बतौर सांसद मिली जिम्मेदारियां बताते हुए आगाह भी किया कि यह जीत किसी प्रत्याशी की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसे की जीत है। इसलिए सभी सांसद आचार-व्यवहार ठीक रखें। क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क व संवाद रखें। यह भरोसा टूटना नहीं चाहिए। आजादी के बाद पहली बार लोगों ने प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट दिया है। देश की राजनीति में यह सकारात्मक परिवर्तन है। सांसदों को इसे ध्यान में रखना चाहिए। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने भी सांसदों से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच साख कायम रखने का स्वर्णिम अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसदों के लिए जनता के बीच अपना भरोसा बनाने और साख कायम करने का यह स्वर्णिम अवसर है। केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं। दोनों ही सरकारों ने तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। 

लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाकर और विकास कराकर सांसद अपनी जीत को स्थायी बना सकते हैं। जनता ने जो अवसर दिया है, उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेें। लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।

बैठक में सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, नरोत्तम मिश्र, दुष्यंत गौतम के अलावा सांसद स्मृति ईरानी, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, रविकिशन, उपेंद्र रावत, लल्लू सिंह, सत्यदेव पचौरी, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद थे।

पांच छोड़ सभी सांसद मौजूद

प्रदेश में भाजपा के 62 सांसद जीते हैं। दो सांसद सहयोगी दल अपना दल के हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर सिर्फ भाजपा सांसदों को बुलाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मेनका गांधी और वरुण गांधी सहित एक अन्य सांसद को छोड़कर सभी 57 सांसद बैठक में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed