फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath addressed provincial civil service officers in Lucknow.

न मुझे रोज सीएम रहना न आपको अधिकारी, जो समय मिला यादगार बनाएं : योगी

Sat, 17 Aug 2019 07:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath addressed provincial civil service officers in Lucknow.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी सेवा में घंटे देखकर काम करने की प्रवृत्ति पर कड़ा वार किया है। उन्होंने सरकारी कर्मियों को नसीहत वाले अंदाज में कहा कि कुर्सी हमेशा किसी के साथ नहीं रही है। न रोज मुझे मुख्यमंत्री रहना है और न रोज आपको अपने-अपने पद पर रहना है। कुर्सी चलायमान है। लेकिन जितने दिन व जितने समय कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है, यदि ईमानदारी के साथ जनता को जनार्दन मानकर किया जाए तो वह पारी यादगार बन जाती है। यादगार पारी व्यक्ति के साथ उसके संवर्ग को भी यशस्वी बनाती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रांतीय सिविल सेवा (प्रोन्नत अधिकारी) संघ के  सामान्य अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं रोज 17-18 घंटे काम करता हूं। इससे संतुष्टि मिलती है। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि सोना जितना तपता है वह उतना ही शुद्ध होता है। इसी तरह व्यक्ति भी जितना मेहनत करेगा, पसीना बहाएगा वह उतना ही खरा साबित होगा। उसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।
विज्ञापन


अधिवेशन को संघ के अध्यक्ष ओपी पाठक व महासचिव नंदलाल सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल के अलावा प्रदेश भर से आए संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने समय से पहले पदोन्नति दी, आप अच्छे परिणाम दीजिए

मुख्यमंत्री ने प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों से कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्ष के भीतर 295 अफसरों को पदोन्नति दी। नियमों को शिथिल कर समय से पहले पदोन्नति देने में भी संकोच नहीं किया। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति व मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान होना चाहिए। इस तरह हर संवर्ग के लिए सरकार कर रही है। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों से जिम्मेदारी के प्रति अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा करती है।

लखनऊ : चिनहट इलाके में घर की छत ढही, घायलों को निकालने पहुंची बचाव टीम

अफसरी और बाबूगिरी पर सुनाई खरी-खरी
मुख्यमंत्री ने कहा कई अधिकारी समय से दफ्तर नहीं आते हैं। कई लोग मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों को बिना पढ़े व सुने ही निस्तारित लिख देते हैं। तमाम नगर निकाय अपनी आय बढ़ाने की सोचते नहीं और जो सरकार धन देती है, उसे खर्च नहीं कर पाते। राजस्व व पुलिस प्रशासन से जुड़ी 90 प्रतिशत समस्याएं आती हैं। उन्होंने कहा कि यदि वरिष्ठ अधिकारी इस तरह काम करेंगे तो मातहत बाबू कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन एक घंटे सुनवाई कर समस्या का समाधान शुरू कर दें, शिकायतें आनी कम हो जाएगी।

नंदलाल अध्यक्ष, गुप्ता महासचिव चुने गए

प्रांतीय सिविल सेवा प्रोन्नत अधिकारी संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मत से हुआ।
मौजूदा महासचिव नंदलाल सिंह को संघ का नया अध्यक्ष और वीके गुप्ता को महासचिव चुना गया।  उपाध्यक्ष के पद पर यूपी सिंह, राम कुमार गौतम, अजित कुमार सिंह, आशीष कुमार मिश्रा, संत कुमार और आनंद मोहन उपाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी ओम प्रकाश गुप्ता, केशवनाथ गुप्ता, पारस नाथ मौर्य और संजय यादव को दी गई। संगठन सचिव विनय कुमार मिश्र व कोषाध्यक्ष देशदीपक बनाए गए।

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय को पुलिस ने अयोध्या जाने से रोका

परगना अधिष्ठान बहाल करने की मांग उठाई
प्रांतीय सिविल सेवा प्रोन्नत अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री से संवर्ग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए परगना अधिष्ठान को फिर से जीवित करने और उसके सभी मदों में धन का आवंटन शुरू करने की मांग की है। संघ ने राजस्व विभाग में रिक्त चतुर्थ श्रेणी से लेकर तहसीलदार के पदों को तेजी से भरने और राजस्व प्रशासन को मजबूत करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग से आग्रह किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed