फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath addressed a rally in west bengal by fone.

ममता बनर्जी ने नहीं दी अनुमति तो मुख्यमंत्री योगी ने फोन पर सम्बोधित की रैली, कहा- ये रवैया ठीक नहीं

Sun, 03 Feb 2019 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Feb 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath addressed a rally in west bengal by fone.
फोन से रैली को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा रैली स्थल के पास हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास से पश्चिम बंगाल की जनसभा सम्बोधित की।

विज्ञापन


एएनआई के अनुसार, उन्होंने रैली के लिए अनुमति न दिए जाने पर पश्चिम बंगाल सरकार से गहरी नाराजगी जताई और कहा कि ममता जी को प्रशासन का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। बंगाल का प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। यह अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

 


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को पश्चिम बंगाल में बलूरघाट व दक्षिणी दिनाजपुर में रैलियों को सम्बोधित करना था लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए योगी के हेलीकॉप्टर को रैली स्थल के पास उतारने की अनुमति नहीं दी गई जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

योगी बोले, ममता शुरू से ही कर रही 'लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन का विरोध

yogi adityanath addressed a rally in west bengal by fone.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

रैली को सम्बोधित करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी ने 'लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन का शुरू से ही विरोध किया है। इसके पहले हमारे अध्यक्ष अमित शाह वहां जाना चाहते थे लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया। आज मेरे हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी, इसलिए फोन से सम्बोधित किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed