{"_id":"5c6a59abbdec22102e65dfaf","slug":"yesvantpur-express-will-run-till-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यशवंतपुर व साबरमती एक्सप्रेस का बढ़ेगा दायरा, जाएगी इन शहरों तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंतपुर व साबरमती एक्सप्रेस का बढ़ेगा दायरा, जाएगी इन शहरों तक
Mon, 18 Feb 2019 12:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
साबरमती एक्सप्रेस, उत्सर्ग व यशवंतपुर एक्सप्रेस का दायरा बढ़ेगा। साबरमती एक्सप्रेस जहां अब दरभंगा तक चलेगी, वहीं यशवंतपुर एक्सप्रेस बरेली तक जाएगी। वहीं उत्सर्ग एक्सप्रेस की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, जिससे इसके सफर में कम समय लगेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22683 यशवंतपुर से चलकर रात 11.50 घंटे चारबाग पहुंचती है। इसे अब बरेली के लिए चलाया जाएगा। सोमवार को यशवंतपुर से चलकर बुधवार लखनऊ आने वाली यह ट्रेन शाम 6.40 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी, जहां से शाम सात बजे बरेली रवाना होगी।
वहीं ट्रेन बरेली से गुरुवार दोपहर दो बजे चलकर शाम सवा छह बजे चारबाग पहुंच जाएगी। वहीं 19167/68 साबरमती एक्सप्रेस जो वाराणसी में 28 घंटे खड़ी रहती है, अब इसे दरभंगा के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
19167 साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 9.50 बजे चलकर उसी शाम 7.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सुबह सवा चार बजे दरभंगा से चलकर दोपहर 2.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 2.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

Trending Videos
उत्सर्ग एक्सप्रेस सफर में लेगी कम समय
अमृतसर से टाटानगर के बीच 18104 उत्सर्ग एक्सप्रेस चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर 12.35 बजे रवाना होती है। अब ट्रेन निर्धारित समय से 2.30 घंटा पूर्व सुबह 10 बजे रवाना होगी और ट्रेन जल्दी चारबाग पहुंचेगी।
साबरमती एक्सप्रेस, उत्सर्ग व यशवंतपुर एक्सप्रेस का दायरा बढ़ेगा। साबरमती एक्सप्रेस जहां अब दरभंगा तक चलेगी, वहीं यशवंतपुर एक्सप्रेस बरेली तक जाएगी।