फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yesvantpur express will run till bareilly

यशवंतपुर व साबरमती एक्सप्रेस का बढ़ेगा दायरा, जाएगी इन शहरों तक

Mon, 18 Feb 2019 12:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Feb 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
yesvantpur express will run till bareilly
- फोटो : डेमो
साबरमती एक्सप्रेस, उत्सर्ग व यशवंतपुर एक्सप्रेस का दायरा बढ़ेगा। साबरमती एक्सप्रेस जहां अब दरभंगा तक चलेगी, वहीं यशवंतपुर एक्सप्रेस बरेली तक जाएगी। वहीं उत्सर्ग एक्सप्रेस की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, जिससे इसके सफर में कम समय लगेगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22683 यशवंतपुर से चलकर रात 11.50 घंटे चारबाग पहुंचती है। इसे अब बरेली के लिए चलाया जाएगा। सोमवार को यशवंतपुर से चलकर बुधवार लखनऊ आने वाली यह ट्रेन शाम 6.40 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी, जहां से शाम सात बजे बरेली रवाना होगी।
विज्ञापन


वहीं ट्रेन बरेली से गुरुवार दोपहर दो बजे चलकर शाम सवा छह बजे चारबाग पहुंच जाएगी। वहीं 19167/68 साबरमती एक्सप्रेस जो वाराणसी में 28 घंटे खड़ी रहती है, अब इसे दरभंगा के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


19167 साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 9.50 बजे चलकर उसी शाम 7.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सुबह सवा चार बजे दरभंगा से चलकर दोपहर 2.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 2.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

उत्सर्ग एक्सप्रेस सफर में लेगी कम समय

yesvantpur express will run till bareilly
अमृतसर से टाटानगर के बीच 18104 उत्सर्ग एक्सप्रेस चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर 12.35 बजे रवाना होती है। अब ट्रेन निर्धारित समय से 2.30 घंटा पूर्व सुबह 10 बजे रवाना होगी और ट्रेन जल्दी चारबाग पहुंचेगी। 
साबरमती एक्सप्रेस, उत्सर्ग व यशवंतपुर एक्सप्रेस का दायरा बढ़ेगा। साबरमती एक्सप्रेस जहां अब दरभंगा तक चलेगी, वहीं यशवंतपुर एक्सप्रेस बरेली तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed