फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yash bharti awardees will get 50 thousand rupees as pension

यूपी सरकार देगी 50 हजार रुपये महीने यशभारती पेंशन...

Wed, 21 Oct 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Oct 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
yash bharti awardees will get 50 thousand rupees as pension

प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘यशभारती’ व पद्मसम्मानों से अलंकृत कलाकारों, साहित्यकारों, खिलाड़ियों, गायकों आदि को पेंशन दी जाएगी। पेंशन की रकम 50 हजार रुपये प्रतिमाह होगी। इस बाबत मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई और प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगी।

विज्ञापन


बॉलीवुड के मशहूर बच्चन खानदान के डॉ. हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन सहित यशभारती पाने वाले 140 लोगों को प्रदेश सरकार ने पेंशन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


हाल ही में पेंशन के बाबत संस्कृति विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया था, संस्तुति के लिए शासन को भेजा गया था। बता दें कि यशभारती पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1994 में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा की गई थी। पहले वर्ष डॉ. हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, गोपाल दास नीरज, कैफी आजमी, उस्ताद बिस्मिल्ला खां सहित 30 लोगों को इस अवार्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अभिषेक बच्चन को 2006 में सम्मानित किया गया था। शुरुआती दौर में पुरस्कार केसाथ दी जाने वाली सम्मानराशि पांच लाख रुपये थी। जिसे हाल के वर्षों में बढ़ाकर 11 लाख रुपये कर दिया गया है।

जानें कौन हैं वो अवार्डी

yash bharti awardees will get 50 thousand rupees as pension

पिछले 20 वर्षों में कुल 140 लोगों को यशभारती से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं वर्ष 2013 व 2014 के यशभारती पुरस्कारों का वितरण गत नौ फरवरी को लोहिया पार्क में किया गया था, जिसमें कुल 55 लोगों को नवाजा गया था।

ये हैं प्रमुख यशभारती अवार्डी
कैफी आजमी, शबाना आजमी, उस्ताद बिस्मिल्ला खां, गिरिजा देवी, सितारा देवी, हरिप्रसाद चौरसिया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्रीलाल शुक्ल, कुलदीप नैयर, राजपाल यादव, मो. कैफ, पं. छन्नूलाल मिश्र, विशम्भर सिंह, मलखान सिंह, राजेन्द्र यादव, वसीम बरेलवी, अनूप जलोटा, जिम्मी शेरगिल, अलका तोमर, गीतकार समीर, रेखा भारद्वाज, कैलाश खेर, जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी भद्राचार्य, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव प्रमुख यशभारती अवार्डी हैं।

लखनऊ के यशभारती अवार्डी
पद्मभूषण गोपाल दास नीरज, पद्मश्री राज बिसारिया, साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल, गायिका मालिनी अवस्थी, कवि उदय प्रताप सिंह, मुजफ्फर अली, इतिहासकार डॉ. योगेश प्रवीण, आर्टिस्ट जयकृष्ण अग्रवाल, उर्मिल कुमार थपलियाल, शिक्षाविद जगदीश गांधी शहर के प्रमुख यशभारती अवार्डी हैं।

इस साल के नामों की घोषणा जल्द
संस्कृति विभाग की ओर से यशभारती पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। वर्ष 2015-16 के लिए गत सितम्बर में अंतिम तारीख तक ढाई सौ से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिनका चयन होना बाकी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो यशभारती अवार्डियों की सूची नवम्बर में जारी हो सकती है। इसके अतिरिक्त युवा पर्वतारोही अर्जुन बाजपेयी, राशिद खां सहित कुल 30 लोगों को इस बार यशभारती मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed