{"_id":"629339969b359d3d8f51c23f","slug":"xen-dismissed-for-corruption-in-madhyanchal-vidut-vitran-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"XEN dismissed: अवैध वसूली में मध्यांचल के एक्सईएन बर्खास्त, ठेकेदार से धन मांगने के आरोप में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
XEN dismissed: अवैध वसूली में मध्यांचल के एक्सईएन बर्खास्त, ठेकेदार से धन मांगने के आरोप में कार्रवाई
Sun, 29 May 2022 02:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 May 2022 02:45 PM IST
सार
ठेकेदार से अवैध रूप से धन मांगने के आरोपी अधिशासी अभियंता को बर्खास्त कर दिया गया है। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद फोरेंसिक जांच में अभियंता की आवाज की पुष्टि हुई जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ठेकेदार से अवैध रूप से धन मांगने के आरोपी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता विजय शंकर जौहरी को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अप्रैल 2021 से निलंबित चल रहा जौहरी अधीक्षण अभियंता विद्युत जानपद वितरण मंडल-प्रथम लखनऊ कार्यालय से संबद्ध था।
विज्ञापन
घटना के वक्त वह विद्युत जानपद (सिविल) वितरण खंड, गोमती नगर, लखनऊ में तैनात था। पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता अस्थायी जांच समिति-चतुर्थ की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने उसकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अप्रैल में एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें जौहरी एक ठेकेदार ओपी सिंह से अवैध धन की मांग कर रहा था। जांच समिति ने वायस सैंपल की जांच आईएफओ फोरेंसिंक स्टैंडर्ड एंड रिसर्च प्रा. लि. से कराया जिसमें जौहरी की आवाज की पुष्टि हुई।
विज्ञापन