{"_id":"6ad3df4bff5aa01bec0b2ed8","slug":"kanya-pujan-for-ashtami-is-today-navami-is-tomorrow-lucknow-news-c-13-lko1070-1971996-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अष्टमी का कन्या पूजन आज, नवमी कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अष्टमी का कन्या पूजन आज, नवमी कल
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पंचांग के अनुसार इस बार अष्टमी और नवमी के कन्या पूजन की तारीखों को लेकर असमंजस है। काशी पंचांग के मुताबिक महाअष्टमी तिथि 18 अक्तूबर सुबह 5:54 बजे से 19 अक्तूबर सुबह 6:53 बजे तक रहेगी। ऐसे में अष्टमी का कन्या पूजन 18 अक्तूबर को किया जा सकेगा।
नवमी तिथि 19 अक्तूबर सुबह 6:53 बजे से 20 अक्तूबर सुबह 9:34 बजे तक रहेगी। इस दौरान नवमी का कन्या पूजन किया जा सकता है। 20 अक्तूबर को दशमी लगने के बाद व्रत पारण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और विजयदशमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि कन्या पूजन में दो से 10 वर्ष तक की कन्याओं को देवी के विभिन्न स्वरूप मानकर पूजा जाता है। नौ कन्याओं के साथ बटुक भैरव के प्रतीक के रूप में एक बालक को भी भोजन कराया जाता है।
विज्ञापन
कोलकाता पंचांग में सप्तमी दो दिन की
रवींद्रपल्ली स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पुरोहित हिमाद्री के अनुसार, कोलकाता के बेनी माधव पंचांग में सप्तमी तिथि दो दिन रहने का उल्लेख है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य ने बताया कि 19 अक्तूबर को संधि पूजा, 20 अक्तूबर को महानवमी पूजन और 21 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन होगा।