{"_id":"0e1c8c774b38ad247fc93530fc7985ae","slug":"wrinkles-darkspots-cure-with-laser-technique-in-lohia-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मुफ्त में होगा कील मुहासों का इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मुफ्त में होगा कील मुहासों का इलाज
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने चेहरे के दाग धब्बों और कील मुहासों से परेशान हैं और महंगे इलाज के चलते ठीक नहीं करा पा रहे हैं तो परेशान न हों।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में मिलने वाली तमाम महंगी सुविधाएं अब लोहिया अस्पताल में मिलेंगी। अस्पताल में जल्दी ही कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट खुलेगा। शासन को तीन लेजर मशीनों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि सीओटू लेजर,इंटेल पल्स लेजर और ऑरगन लेजर से मुहासों के दाग,काले धब्बे और शरीर पर पैदाइशी निशान को कुछ दिन के इलाज में खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, शरीर पर टैटू के दाग को भी लेजर मशीनों से मिटाया जा सकता है, जिसके लिए निजी अस्पतालों या ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, तीन लेजर मशीनें खरीदने की योजना है।
विज्ञापन
अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश अहिरवार मेडिकल कॉलेज में तीन महीने की लेजर उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। एक से दो महीने में मशीनें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट में बेहतर इलाज मिलेगा।
पिंपल और चेहरे के बाल जड़ से होंगे साफ
डॉ. सुरेश अहिरवार के मुताबिक, चेहरे पर पिंपल पड़ने के बाद गहरे गड्ढे बन जाते हैं, लेकिन लेजर मशीनों से निरंतर इलाज से इनको भरा जा सकता है।
लेजर मशीनों के लगने के बाद लेजर थेरेपी की सहायता से चेहरे पर आने वाले बाल को भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए निजी अस्पतालों में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी आसानी से ठीक कर लिया जाएगा।
नए डॉक्टरो की होगी जरूरत
लेजर मशीनें लगने के बाद नए चर्मरोग विशेषज्ञ की जरूरत होगी। अस्पताल में केवल एक चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश अहिरवार हैं। अस्पताल के ओपीडी कक्ष 111-112 में रोज 200 मरीज पहुंच रहे हैं।
अगर कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट खुल जाएगा तो मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। जिसको संभालने के लिए कम से कम तीन से चार डॉक्टरों की आवश्यकता होगी। शासन से अतिरिक्त चिकित्सकों की मांग भी की गई है।
अस्पताल में कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट खोलने के लिए तीस लाख की मशीन खरीदने का मसौदा स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा गया है। लेजर मशीनें मिलते ही मरीजों को इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल