फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wrestlers clashed in the ring after applying tilak of mud

Lucknow News: मिट्टी से तिलक लगा अखाड़े में भिड़े पहलवान

Wed, 30 Jul 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers clashed in the ring after applying tilak of mud
 नाग पंचमी पर्व पर पुराने लखनऊ के गोमती पहलवान अखाड़ाबाग महानारायण, चौक, लखनऊ में आयोजित कुश्ती
लखनऊ। किसी ने धोबी पछाड़ से प्रतिद्वंद्वी को चित किया तो किसी ने कमरढाक और चकरी लगाकर पटखनी दी। लंगोट बांध माथे पर मिट्टी से तिलक लगाकर जय बजरंग बली और जय श्रीराम का उद्घोष कर अखाड़े में उतरे पहलवानों ने दमखम दिखाया। नागपंचमी पर चौक के बाग महानारायण में स्थित गोमती पहलवान अखाड़ा में परंपरागत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां 56वें आयोजन के तहत तीन श्रेणियों में मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अखाड़े के उस्ताद नागेश्वर अवस्थी, बलदेव राज चोपड़ा, ओंकार सिंह, बनारसी पहलवान और राम हेत मिश्रा के नाम से पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। सीनियर वर्ग में सर्वेश कश्यप, ललित अवस्थी और हिमांशु कश्यप ने जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग में संस्कार मिश्रा, अमन कश्यप, आर्यन जीते। जूनियर वर्ग फ्री स्टाइल में कृष्ण मिश्रा, संस्कार मिश्रा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


आयोजक और पार्षद अनुराग मिश्रा ने बताया कि सभी को पांच हजार रुपये का पुरस्कार ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय की ओर से दिया गया। फ्री स्टाइल वर्ग में कपिल साहू, डीपी सिंह पप्पू विजेता रहे। इन पहलवानों को 11-11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। इस दौरान चौक, बालागंज, काकोरी, मड़ियांव आदि जगहों के 62 पहलवानों ने हिस्सा लिया। गोपाल साहू, एनके शर्मा, कमला शंकर अवस्थी, सुनीत कपूर, हिमांशु गर्ग, रितेश श्रीवास्तव, आलोक सिंघल, विकास शुक्ला अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed