{"_id":"5ad4596d4f1c1b3c0a8b4d92","slug":"worm-found-in-food-of-dr-shakuntala-misra-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी के खाने में निकला कीड़ा, छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी के खाने में निकला कीड़ा, छात्रों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Apr 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
खाने में निकला कीड़ा (लाल घेरे में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में खाने में कीड़ा निकलने को लेकर रविवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा कि मेस कर्मचारी और छात्र आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने छात्रों पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। विवि प्रशासन ने हस्तक्षेप कर छात्रों को शांत किया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।छात्रों ने मेस में परोसे गए खाने में कीड़ा निकलने की शिकायत कर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
मेस में नारेबाजी करने के दौरान छात्र और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। छात्रों ने खाने की थाली फेंक दी। हंगामा बढ़ते देख विवि प्रशासन ने मामले को शांत कराया। उधर मेस कर्मचारियों ने छात्रों के पक्ष को झूठा बताया और उन पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
खाने में कीड़ा देख छात्रों ने किया हंगामा
खाने में कीड़ा (लाल घेरे मेंं)
- फोटो : amar ujala
कुलानुशासक प्रो. राजीव नयन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। शनिवार रात भी छात्रों ने खाने में कीड़ा होने की बात कहकर हंगामा किया था। उस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को शांत कराया था।
रविवार को छात्र एक बार फिर भड़क उठे। छात्रों का कहना है कि मेस में घटिया खाना परोसा जाता है। कई बार शिकायत की गई पर कोई सुधार नहीं हुआ।
रविवार को छात्र एक बार फिर भड़क उठे। छात्रों का कहना है कि मेस में घटिया खाना परोसा जाता है। कई बार शिकायत की गई पर कोई सुधार नहीं हुआ।