{"_id":"5bcb4f14bdec22561b6432e8","slug":"worlds-largest-photo-album-of-pm-modi-will-be-prepared-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी पर तैयार होगा विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम, 17 फीट होगी चौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी पर तैयार होगा विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम, 17 फीट होगी चौड़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Oct 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की उपलब्धियों का फोटो एलबम लांच करते डॉ अशोक बाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और जीवन चरित्र पर आठ फीट लंबा, चार फीट चौड़ा और खुलने पर 17 फीट के विशाल आकार का एलबम तैयार होने जा रहा है। इसमें कुल 100 पेज होंगे। 400 किलोग्राम वजनी इस एलबम में पांच हजार तस्वीरें होंगी। इसका नाम ‘स्वर्णिम भारत’ रखा गया है।
विज्ञापन
अवॉर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में इसका प्रारूप जारी करते हुए दावा किया है कि यह विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम होगा। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के लिए आवेदन किया जा चुका है।
विज्ञापन
एलबम तैयार होने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया जाएगा। काउंसिल के चेयरमैन ट्रस्टी डॉ. सुभाष भल्ला ने बताया कि एलबम का कवर 10 मिलीमीटर मोटी तथा पन्ने चार मिलीमीटर एक्रेलिक शीट का होगा।
विज्ञापन
इस पर विनालय प्रिंटिंग का उपयोग करके फोटो प्रदर्शित की जाएंगी। राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेयी ने लखनऊ में इसके पहले चार पन्नों का विमोचन किया। इस मौके पर विशाल कपूर, शिखा दुबे, ईश्वर चंद्र गर्ग उपस्थित रहे।