{"_id":"6b055262da137f042f000d64","slug":"body-of-labourer-found-in-water-filled-pit-near-brick-kiln-in-shravasti-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: ईंट-भट्ठा के पास पानी भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, हत्या या हादसा के एंगल पर पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: ईंट-भट्ठा के पास पानी भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, हत्या या हादसा के एंगल पर पुलिस कर रही जांच
Tue, 24 Nov 2026 02:32 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:32 PM IST
सार
श्रावस्ती में ईंट भट्ठा के पास 45 वर्षीय मजदूर का शव पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में मंगलवार सुबह मजदूर का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के महरू मुर्तिहा स्थित ईंट भट्ठे के पास की है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत गौसपुर के मजरा बनकटी निवासी बसावन श्रीवास्तव (45) के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से एमके ब्रिक फील्ड पर रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह उनका शव भट्ठे के ईंट पथाई फड़ के पास पंपिंग सेट के पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। अन्य मजदूरों ने शव देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी गौरव सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। मृतक के भाई रामचंदर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल
शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढे की गहराई कम होने के कारण मामला संदिग्ध है। ऐसे में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।