फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   world class medical college will open in lucknow.

खुशखबरीः लखनऊ में खुलेगा वर्ल्ड क्लास मेडिकल कॉलेज

Mon, 22 Dec 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Dec 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
world class medical college will open in lucknow.

प्रदेश सरकार के एनआरआई विभाग व सिलीकॉन वैली कैलिफोर्निया (अमेरिका) के टेनासिटी ग्रुप के बीच रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए करार हुआ। यह समूह स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में लगभग एक बिलियन डॉलर का निवेश करेगा।

विज्ञापन


इसी के पहले चरण में लखनऊ में एक विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है। इसमें हॉस्पिटल व कैंसर इंस्टीट्यूट भी होगा। लखनऊ के होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी दो ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें निवेश की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


पूरे विश्व में इन दो क्षेत्रों में खूब काम हो रहा है। प्रदेशवासियों को भी उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार गरीबों को भी अच्छा इलाज देने का लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें इलाज के साथ ही मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश के जो एनआरआई हैं उन्हें ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है।

हेल्‍थ केयर और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

world class medical college will open in lucknow.

इस मौके पर कैलिफोर्निया के ओकलैंड की मेयर लिब्बी स्कॉफ से मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर टेनासिटी ग्रुप के यूपी के साथ जुड़ने पर बधाई दी। यह करार एनआरआई विभाग के प्रमुख सचिव संजीव सरन व टेनासिटी ग्रुप की नंदिनी टंडन के बीच हुआ।

प्रदेश सरकार ने इन्हें निवेश में पूरा सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि हेल्थ केयर, हेल्थ रिसर्च, टेली मेडिसिन, गैर पांरपरिक ऊर्जा व आईटी सेक्टर में निवेश को सरकार बढ़ावा दे रही है। ये ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

सिलीकॉन वैली कैलिफोर्निया सहित विभिन्न इलाकों में लंबे समय से निवेश करने वाली डॉ. नंदिनी टंडन ने कहा, वे लोग बाहर जरूर रह रहे हैं लेकिन उनका दिल आज भी यूपी में ही बसता है। उन्होंने बताया कि ‘स्वदेश’ का मतलब सिलीकॉन वैली एंड अवध डवलपमेंट फॉर इंटरप्रिनोरियल सर्विसेज फॉर ह्यूमैनिटी है।

यह सपना उनकी मां ने देखा था। उसी को आज वे साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा, हम लोग उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत ही कम पैसों में मुहैया कराएंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एनसी वाजपेयी, वाह्य सहायतित परियोजना के सलाहकार मधुकर जेटली, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार, डॉ. रॉबर्ट कैलिफ, सुरेश बालू, पद्मश्री डॉ. बीआर शेट्टी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed