फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workshop at pgi

Lucknow News: दवा का हो प्रतिकूल असर तो तुरंत दें डाॅक्टर को सूचना

Sat, 19 Jul 2025 06:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
workshop at pgi
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक अगर कोई दवा खाने के बाद मरीज को प्रतिकूल असर होता है तो फिर सिर्फ दवाई बंद करने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित न रखें। इसके साथ ही डाॅक्टर को भी इसकी जानकारी दें। निदेशक शनिवार को संस्थान में प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया पर हुई कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि एक बार जब डाॅक्टर की जानकारी में दवा के प्रतिकूल असर की बात आ जाती है तो उसे संस्थान के संज्ञान में लाना चाहिए। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि हर डाॅक्टर की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह दवा के प्रतिकूल प्रभाव को रिकाॅर्ड करके बताए। ऐसा करके वह न सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाता है बल्कि रोगी हित में अपना पेशेवर दायित्व भी पूरा करता है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि संस्थान में प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया के लिए सिस्टम विकसित किया गया है। सभी डाॅक्टर इसका पालन कर रहे हैं। इस माैके पर अन्य विशेषज्ञ और डाॅक्टर माैजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन हाॅस्टिपल इंफेक्शन कंट्रोल सेल, अस्पताल प्रशासन विभाग और औषधि प्रतिक्रिया माॅनीटरिंग सेल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed