फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   working in rto office will be online from 15 august

आरटीओ में वाहन संबंधी काम ऑनलाइन, अधिकारियों को जारी किए आदेश

Tue, 14 Aug 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Aug 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
working in rto office will be online from 15 august
- फोटो : demo pic
यूपी के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में 15 अगस्त से वाहन संबंधी सारे काम ऑनलाइन होंगे। परिवहन आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने इस बाबत सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें मैनुअल आवेदन लेने और फीस जमा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। परिवहन विभाग मुख्यालय के संभागीय परिवहन अधिकारी (आईटी) संजय नाथ झा ने बताया कि वाहन सॉफ्टवेयर-4 पर होने वाले कार्य को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


इससे सभी सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर, जनसेवा केंद्रों और लोकवाणी केंद्रों पर उपलब्ध होंगी। आवेदक इन केंद्रों पर वाहन पंजीयन का नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में पता परिवर्तन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, हाईपोथिकेशन पृष्ठांकन, हाईपोथिकेशन निरस्तीकरण, हाईपोथिकेशन जारी करने एवं पंजीयन प्रमाण का पर्टिकुलर कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही फीस भी चुका सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के आरटीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए मंगलवार को कार्यालय में नोटिस चस्पा कर दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed