फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Workers who came to repair electricity were beaten up and the feeder was shut down

Lucknow News: बिजली ठीक करने पहुंचे कर्मियों की पिटाई, फीडर किया बंद

Mon, 25 May 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Workers who came to repair electricity were beaten up and the feeder was shut down
कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। जीपीआरए उपकेंद्र के मिश्रपुर इलाके में शनिवार देर रात 1:30 बजे 150 परिवारों का बिजली संकट को दूर करने गए दो कर्मियों पर 4-5 दबंग लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने कर्मियों को इस कदर पीटा कि उनकी पीठ व टांगों पर चोट के नीले निशान पड़ गए। घटना से नाराज कर्मियों ने मिश्रपुर फीडर को बंद कर दिया जिससे 1500 घरों में अंधेरा हो गया। गुडंबा पुलिस ने 4-5 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता जीपीआरए सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मिश्रपुर फीडर के आनंद टाइल्स के पास लगे ट्रांसफार्मर की एमसीबी ट्रिप होने की शिकायत रात 11:30 बजे दर्ज की गई थी। पहले से दर्ज शिकायतों को समाधान करने के बाद संविदाकर्मी अमरदीप अपने सहकर्मी ओमप्रकाश के साथ रात 1:15 बजे मौके पर पहुंचे। एमसीबी ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी। लौटते समय वहां मौजूद 10-15 लोगों में से चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा। हमलावरों ने इलाके में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में विभाग की टॉर्च टूट गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने मिश्रपुर का पूरा फीडर बंद कर दिया गया। बाद में अफसरों के हस्तक्षेप पर रात करीब 3 बजे बिजली चालू की गई। उधर, ट्रांसफार्मर की एमसीबी दोबारा ट्रिप होने पर 150 परिवारों की बिजली रविवार सुबह 9 बजे तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से की जा रही आरोपियों की पहचान

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल संविदा कर्मियों का मेडिकल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग के लिए उपकेंद्र से जुड़े सभी संविदाकर्मी सुबह 9:30 बजे सहायक अभियंता सौरभ उपाध्याय व अवर अभियंता विशाल चौधरी के साथ गुडंबा थाने पहुंचे। थाने में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। सहायक अभियंता ने एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह को कॉल करके पूरी घटना बताई। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज की।

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। 

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। 

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। 

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। 

कर्मचारियों के पीट व पैर पर चोट के निशान और थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed