फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Workers upset with the Chief Engineer's working style stalled work and staged a protest.

Lucknow News: मुख्य अभियंता की कार्यप्रणाली से खफा कर्मियों का काम ठप कर प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Workers upset with the Chief Engineer's working style stalled work and staged a protest.
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
लखनऊ। मुख्य अभियंता की कार्यशैली और अभद्र भाषा से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को हुसैनाबाद स्थित उनके कार्यालय में प्रदर्शन किया। दोपहर से शाम तक कामकाज ठप रहा। आरोप है कि मुख्य अभियंता की डांट से टेंडर बाबू शुक्रवार को बेहोश हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के बैनर तले दोपहर तीन बजे विरोध शुरू हुआ। दरअसल, सर्किल आठ के टेंडर बाबू शौर्य द्विवेदी शुक्रवार को कार्यालय में बेहोश हो गए थे। साथियों ने आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता कई दिनों से उन्हें डांट रहे थे और उनका काम सर्किल एक के कार्यालय सहायक को दे दिया गया, जिससे कर्मचारी आक्रोशित हो गए। संगठन के महामंत्री सुहैल आबिद ने इस संबंध में पत्र भी सौंपा। प्रदर्शन करीब दो घंटे चला।
विज्ञापन

Iसाइनस के चलते बेहोश हुआ बाबूI
Iशौर्य द्विवेदी साइनस के मरीज हैं। शुक्रवार को मैं कार्यालय में था ही नहीं। कुछ लोग पहले से नाराज थे, उन्होंने इस बहाने प्रदर्शन कर दिया।I
I- रवि कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, लखनऊ मध्यI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article