{"_id":"6a2f08ad1b2807e2710421fb","slug":"worker-run-over-by-train-and-killed-lucknow-news-c-13-lko1070-1783105-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रमिक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रमिक की ट्रेन से कटकर मौत
Mon, 15 Jun 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
मलिहाबाद। महमूदनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्नाव के हसनगंज स्थित गढ़ी बहरौली गांव निवासी श्रमिक हबीब (50) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हबीब के रिश्तेदार अय्यूब के मुताबिक, रविवार दोपहर हबीब अपनी बहू शाहीन और दो पोतियों सुमैरा व जुबैरा को उनके ननिहाल, मलिहाबाद के नई बस्ती धनेवा गांव छोड़ने आए थे। कुछ घंटों बाद सूचना मिली कि हबीब का शव महमूदनगर रेलवे फाटक से काकोरी की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा है।
दरोगा अश्वनी कुमार ने बताया कि हबीब की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में उनका सिर और धड़ अलग हो गया था। उनका मोबाइल फोन भी कुछ दूरी पर बरामद हुआ। इसकी मदद से उनकी पहचान की गई। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार में उनका बेटा नबी हसन है।