फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women will offer special Taraweeh prayers with the congregation

Lucknow News: तरावीह की विशेष नमाज जमात के साथ अदा करेंगी महिलाएं

Wed, 26 Feb 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Women will offer special Taraweeh prayers with the congregation
लखनऊ। रमजान के मुकद्दस महीने का चांद दिखने के साथ शुरू होने वाली तरावीह की विशेष नमाज जमात के साथ महिलाएं इस बार भी अदा कर सकेंगी। ऐशबाग ईदगाह में इसके लिए व्यवस्था की गई है। महिलाओं के पर्दे का ख्याल रखते हुए उनका इंतजाम पुरुषों से अलग किया जाएगा। रमजानुल मुबारक का चांद 28 फरवरी को देखा जाएगा।
विज्ञापन


ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने में तरावीह की नमाज में महिलाएं कुरान सुनने से महरूम रह जाती हैं। वह घरों में तरावीह की नमाज में अलमतरा कैफ ही पढ़ पाती हैं। इसे देखते हुए महिलाओं के लिए ईदगाह के रशीद बारादरी में अलग से व्यवस्था रहेगी। महिलाओं काे ईदगाह परिसर में गेट नंबर सात से प्रवेश दिया जाएगा। यहां पर पुरुषों का प्रवेश वर्जित रहेगा। माैलाना ने बताया कि ऐशबाग ईदगाह स्थित मस्जिद में रात आठ बजे ईशा की नमाज होगी। 8.15 बजे पांच पारों की तरावीह होगी।
विज्ञापन

रमजान हेल्पलाइन का हुआ उद्घाटन

रमजान के महीने में रोजे की हालत में रोजेदारों को क्या करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना है, इसकी जानकारी के लिए ऐशबाग ईदगाह स्थित दारुल उलूम फरंगी महल में मंगलवार को रमजान हेल्पलाइन का उद्घाटन किया गया। मौलाना ने कहा कि पहले रोजे से हेल्पलाइन नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677, वेबसाइट www.farangimahal.in और ई-मेल, ramzanhelpline2005@gmail.com पर रोजा, जकात, तरावीह, इफ्तार, सेहरी, नमाज और अन्य इबादत के संबंध में सवाल पूछे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन रमजान के पहले रोजे से दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक कार्य करेगी। सवालों का जवाब उलमा का पैनल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इदारा-ए-शरिया फिरंगी महल में भी हेल्पलाइन का उद्घाटन

इदारा-ए-शरिया फिरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने भी मंगलवार को रमजान हेल्पलाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि रमजान के पहले रोजे से हेल्पलाइन नंबर 98074 04508, 9918117798, 9335841177 और ईमेल आईडी- firangimahel@gmail.com पर दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सवाल पूछे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed