{"_id":"5df4f52a8ebc3e87f736885d","slug":"women-police-personnel-will-be-posted-on-prv-only-after-special-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष ट्रेनिंग के बाद ही पीआरवी पर होगी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष ट्रेनिंग के बाद ही पीआरवी पर होगी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती
Sat, 14 Dec 2019 08:13 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 14 Dec 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी-100 की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में महिलाओं को रात में भी सुरक्षा देने के लिए पीआरवी पर तैनात की जाने वाली महिला पुलिस कर्मियों को 18 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग में उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी।
शनिवार को यूपी 112 मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। कोई भी महिला रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पीआरवी 112 से मदद ले सकती है। प्रारंभिक चरण में पीआरवी पर दस फीसदी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है। इन महिला पुलिस कर्मियों को खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डीजीपी ने कहा कि उन्होंने शनिवार को इन महिला पुलिस कर्मियों को संबोधित किया था। इसमें महिला पुलिस कर्मियों को महिला अपराध के प्रति संवेदनशील होने, रिस्पांस टाइम कम करने, क्राइम सीन मैनेजमेंट, कानून व्यवस्था, आकस्मिक प्रणाली आदि विषयों पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों में संवेदनशीलता व सक्रियता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कार्य में सकारात्मक सोच का बहुत महत्व है। आने वाले समय में इस सेवा की समाज में प्रभावी भूमिका होगी और बेहतर परिणाम मिलेंगे।