{"_id":"60451f218ebc3e593a189206","slug":"women-police-checkpoint-counseling-center-will-open-in-all-the-divisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मंडलों में खुलेंगे महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मंडलों में खुलेंगे महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र
Mon, 08 Mar 2021 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों को थाने का दर्जा दिया जाएगा। डीजीपी मुख्यालय के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। राज्यपाल की सहमति मिलते ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
पिछले दिनों डीजीपी मुख्यालय ने शासन को एक प्रस्ताव भेजा था। इसमें कहा गया था कि जिलों में एक ही महिला थाना होने से महिलाओं से संबंधित मामलों की काउंसिलिंग में अधिक समय लग रहा है। महिलाओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत मंडल मुख्यालयों पर एएसपी के अधीन एक-एक रिपोर्टिंग पुलिस चौकी (महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र) खोला जाए। प्रस्ताव के आधार पर सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर एक-एक पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया गया है।
इसमें सिर्फ लखनऊ मंडल के अधीन खुलने वाले महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र उन्नाव में खोला जाएगा। बाकी 17 महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र मंडल मुख्यालयों वाले जिलों में खुलेंगी। इन चौकियों को थाने का दर्जा दिया जाएगा। राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद इन चौकियों में पदों का सृजन और कर्मियों की तैनाती की जाएगी।