फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women participation in Uttar Pradesh election.

यूपी: पांचवें चरण में भी वोट देने में आधी आबादी ने पुरूषों से आगे

Fri, 03 Mar 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Mar 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
women participation in Uttar Pradesh election.

आधी आबादी ने पांचवें चरण में भी पुरूषों को पीछे छोड़ दिया है। 11 जिलों की 51 सीटों के लिए हुए मतदान में पुरूषों के मुकाबले 10 फीसदी अधिक महिलाओं ने मतदान किया है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले में तो 16.69 फीसदी अधिक महिलाओं ने वोट किया है। यहां पुरूषों ने 44.62 प्रतिशत मतदान किया है जबकि महिलाओं ने 61.32 प्रतिशत मतदान किया है।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में जहां बुंदेलखंड में महिलाओं ने इस बार काफी अधिक संख्या में मतदान किया है वहीं अवध के जिलों में भी महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। इन इलाकों की महिलाओं ने पुरूषों को मतदान करने में काफी पीछे छोड़ दिया है। इस बार के मतदान को देखकर विशेषज्ञ भी आश्चर्य चकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा अब तक का मतदान प्रतिशत

women participation in Uttar Pradesh election.

पांचवें चरण में जहां 52.93 प्रतिशत पुरूषों ने मतदान किया है वहीं महिलाओं का प्रतिशत 62.41 है। अंबेडकरनगर में भी पुरूषों की तुलना में 10 फीसदी अधिक महिलाओं ने वोट दिया है।

संत कबीरनगर जिले में भी महिला मतदाताओं ने पुरूषों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यहां पर पुरूषों ने 45.86 प्रतिशत मतदान किया है जबकि महिलाएं यहां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं। महिला मतदाआतों ने यहां 61.67 प्रतिशत मतदान किया है।

जिले में महिला व पुरूष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत

women participation in Uttar Pradesh election.

जिला--पुरूष--महिला
अंबेडकरनगर--60.09--70.14
अमेठी--52.65--61.08
बहराइच--56.58--61.09
बलरामपुर--47.67--54.92

बस्ती--51.65--64.33
फैजाबाद--57.67--64.68
गोण्डा--53.94--61.82
संतकबीरनगर--45.86--61.67

श्रावस्ती--60.82--65.96
सिद्धार्थनगर--44.62--61.32
सुल्तानपुर--53.01--62.40
कुल--52.93--62.41

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed