देश की सबसे बड़ी पंचायत में यूपी की आधी आबादी को नहीं मिला पूरा हिस्सा, ये है हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी पंचायत में उत्तर प्रदेश की आधी आबादी को अभी तक उसका पूरा हिस्सा नहीं मिल पाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में महिला सांसदों की संख्या दहाई तक पहुंची लेकिन अब भी यह 80 में 14 (16.25 प्रतिशत) तक ही सीमित है।
इससे पता चलता है कि महिलाओं को नौकरियों में 20 से 33 प्रतिशत तक आरक्षण देने की वकालत करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने जब महिलाओं को राजनीति में हिस्सेदारी देने का सवाल आता है तो वे कंजूस हो जाते हैं।
अभी सबसे ज्यादा महिला सांसद भाजपा की
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 11 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। इनमें अमेठी से राहुल गांधी के सामने चुनाव लड़ीं स्मृति ईरानी को छोड़कर झांसी से उमा भारती, मथुरा से हेमा मालिनी, पीलीभीत से मेनका गांधी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति सहित सभी 10 महिलाएं जीतकर संसद पहुंच गईं। भाजपा के सहयोगी अपना दल एस से भी अनुप्रिया पटेल चुनाव जीती थीं। कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली और सपा से तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से सांसद चुनी गईं।
छह करोड़ से ज्यादा महिला मतदाता
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कुल 14,40,71,865 मतदाता हैं। इनमें से 7,79,41,577 पुरुष, 6,61,11,941 महिलाएं और 8347 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 848 महिला मतदाता हैं। हाल ही हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण में प्रदेश में 45,05,970 नए मतदाता बने हैं। इनमें 24,82,221 महिला मतदाता हैं। यह संख्या पुरुषों से अधिक है।
मतदान प्रतिशत कम होना भी वजह
महिला मतदाताओं की मतदान के प्रति जागरूकता की कमी भी उन्हें अपना हक नहीं मिलने की एक वजह है। 2014 के लोकसभा चुनाव को छोड़ दें तो महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कभी 50 से अधिक नहीं रहा। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 2014 में 57.14, 2009 में 44.23, 2004 में 41.19, 1999 में 23.91, 1998 में 24.98 और 1996 में 41.03 प्रतिशत रहा।
देखें, पूरी फैक्ट फाइल
लोकसभा चुनाव--कुल मतदाता--महिला मतदाता--मतदान किया--महिला उम्मीदवार--विजयी
2014 138810557 62841617 36081818 126 13
2009 116006374 52611874 23271819 100 13
2004 110624490 50295882 20720447 61 7
1999 102946404 46561553 11135309 61 9
1998 101982480 45914789 11471641 56 9
1996 100826305 45599875 18710813 107 9
(कैराना उपचुनाव में रालोद से तब्बसुम हसन ने जीत दर्ज की। इस तरह यूपी में मौजूदा महिला सांसदों की संख्या 14 पहुंच गई।)