फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women died in gun shot who are in livin relationship

दायीं कनपटी पर लगी थी गोली, शव लेकर सुल्तानपुर गया पति

Tue, 08 Dec 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
women died in gun shot who are in livin relationship
चिनहट में दरोगा के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही 39 वर्षीय ममता सिंह की दायीं कनपटी में गोली लगी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद ममता का पति पवन कुमार सिंह शव लेकर गृह जनपद सुल्तानपुर रवाना हो गया। उसने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। ममता के पिता श्याम बहादुर सिंह ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया। परिवारीजनों की चुप्पी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भी इसे खुदकुशी मान लिया है। हालांकि, सुसाइड नोट की लिखावट की जांच अभी बाकी है। ममता के पास असलहा कहां से आया, इस सवाल का भी जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ममता के परिवारीजन रविवार देर शाम ही लखनऊ पहुंच गए थे लेकिन उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने दरोगा राहुल राठौर और उसके दोनों नौकर अमृत और प्रतिभा से अलग-अलग पूछताछ की, पर सबने एक ही कहानी दोहराई। शुरुआत में ममता के बायीं कनपटी पर गोली लगने की जो बात कही जा रही थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वह भी गलत पाई गई। ममता की दायीं कनपटी से गोली भीतर घुसी थी और सिर के बायें हिस्से में फंस गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पति शव लेकर सुलतानपुर चला गया। उसने पूछताछ में बताया था कि ममता से संबंध टूट गए थे और करीब डेढ़ साल पहले उसने तलाक के लिए आवेदन भी किया था।
विज्ञापन

ममता और राहुल के संबंधों के बारे में पवन और श्याम बहादुर सिंह ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि चिनहट में अयोध्या रोड स्थित ओमेगा अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 806 में रहने वाले ललितपुर साइबर सेल में तैनात दरोगा राहुल राठौर और ममता सिंह के बीच लिवइन रिलेशन थे। रविवार सुबह ममता ने अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें ममता ने जिंदगी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी। खुदकुशी की कहानी को संदेह के घेर में रखते हुए राहुल राठौर व उसके नौकर-नौकरानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed