फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women died due to carelessness of lucknow doctors

लापरवाही: फ्रैक्चर का इलाज कराते-कराते महिला की मौत

Mon, 11 Jan 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jan 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
women died due to carelessness of lucknow doctors

हाथ में फ्रैक्चर के बाद बुजुर्ग महिला का निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी तो एक से दूसरे अस्पताल का चक्कर लगवाया गया। इसके बाद केजीएमयू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


केजीएमयू में इलाज के दौरान रविवार को मरीज की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती जिससे मरीज की मौत हो गई। अस्पताल में बरती गई लापरवाही की शिकायत सीएमओ और स्वास्थ्य मंत्री से करने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकीपुरम सेक्टर-ए के सुधीर शर्मा की मां शांति देवी (62) का हाथ 28 दिसंबर को टूट गया। सुधीर ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद एक जनवरी को सेक्टर-जे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सही समय पर इलाज मिलता तो न होती मौत

women died due to carelessness of lucknow doctors

शाम तीन बजे आर्थो सर्जन ने ऑपरेशन किया। सुधीर का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने इंदिरानगर स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां के डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया। मरीज को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। करीब दस दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार को शांति देवी की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गलत दवा और इंजेक्शन लगाया गया।

इसके बाद यूरिन बंद हो गई। डॉक्टरों ने इलाज करने की बजाए नाजुक हालत में अस्पताल से चलता कर दिया। सही समय पर सही इलाज किया गया होता तो मरीज की मौत नहीं होती। वहीं इस मामले में सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत इलाज के कागजात के साथ मिलेगी तो जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed