फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Adulterated khoya, paneer, and chenna found on Rakshabandhan; FIR filed against 18 people; samples taken f

यूपी: रक्षाबंधन पर मिला मिलावटी खोया, पनीर और छेना, 18 लोगों पर FIR दर्ज; पूरे प्रदेश से लिए गए नमूने

Thu, 27 Aug 2026 09:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Aug 2026 09:20 PM IST
सार

Adulterated khoya: रक्षाबंधन के मौके पर मिठाईयों की मिलावट देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

विज्ञापन
UP: Adulterated khoya, paneer, and chenna found on Rakshabandhan; FIR filed against 18 people; samples taken f
पूरे प्रदेश में हुई जांच पड़ताल।

विस्तार

 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने रक्षाबंधन पर्व से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 18 एफआईआर दर्ज की गईं। 182 खाद्य नमूने लिए गए हैं। करीब 54 लाख की असुरक्षित या अस्वच्छ खाद्य सामग्री जब्त या नष्ट की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 20 से शुरू हुए अभियान के तहत बृहस्पतिवार तक 13,440 किलोग्राम और 14,561 लीटर सामग्री जब्त की गई। वहीं 18,607 किलोग्राम और 7,630 लीटर असुरक्षित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 26.09 लाख रुपये तथा नष्ट सामग्री का मूल्य करीब 27.89 लाख रुपये है। यह अभियान कानपुर नगर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा, हापुड़, फिरोजाबाद, बदायूं, सम्भल और मथुरा समेत 16 जिलों में चलाया गया। एफएसडीए ने केवल नमूना संग्रह तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी। मिलावट के गंभीर मामलों में एफआईआर, कारोबार बंद कराने और परिसर सील करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों में कार्रवाई
कानपुर नगर में हटिया खोवा मंडी से 18 नमूने लिए गए। यहां 4.30 कुंतल खोया नष्ट कराया गया। कानपुर देहात में रिफाइंड तेल और वनस्पति से खोवा बनाने पर एफआईआर दर्ज हुई। लखनऊ में शिवाक्षी स्वीट्स पर 15 नमूने लिए गए। यहां 686 किलोग्राम सामग्री जब्त हुई और 2,675 किलोग्राम संदूषित पदार्थ नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली घी, पनीर और कच्चे माल पर शिकंजा
सम्भल में नकली घी बनाने वाले परिसर पर छापा मारकर करीब 100 कुंतल घी जब्त किया गया। बदायूं में वाहन जांच के दौरान 1,605 किलोग्राम देसी घी जब्त हुआ, जिसकी कीमत 10.53 लाख रुपये है। कासगंज में चार कुंतल और हापुड़ में करीब छह कुंतल पनीर नष्ट कराया गया। मथुरा में रिफाइंड तेल और संदिग्ध रसायनों से पनीर बनाने के तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। अभियान में स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति, रिफाइंड तेल और सिंथेटिक रंग जैसे कच्चे माल भी जब्त किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed