फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Son of Gonda Lakshya has been named captain of Under-19 team against Australia

क्रिकेट: गोंडा के गौरव लक्ष्य को अंडर-19 टीम की कमान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभालेंगे मोर्चा

Thu, 27 Aug 2026 07:03 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 07:03 PM IST
सार

गोंडा के गौरव लक्ष्य को अंडर-19 टीम की कमान मिली है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर उपकप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज 18 सितंबर से राजकोट में शुरू होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Son of Gonda Lakshya has been named captain of Under-19 team against Australia
पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद लक्ष्य रायचंदानी को बधाई देते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी में गोंडा के होनहार क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यूथ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय अंडर-19 टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के उपकप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले लक्ष्य अब कप्तान बनकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन


लक्ष्य की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम गुजरात में 18 सितंबर से शुरू होने वाली यूथ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। सीरीज के तीनों मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे। पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी के पौत्र, भाजपा नेता राजेश रायचंदानी और भाजपा की जिला मंत्री लक्ष्मी रायचंदानी के पुत्र लक्ष्य को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून रहा है। महज 10 वर्ष की उम्र में उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखनी शुरू कर दी थीं। 
विज्ञापन


लक्ष्य ने पहले उत्तराखंड की टीम में जगह बनाई और इसके बाद उच्चस्तरीय घरेलू क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाने के बाद श्रीलंका दौरे पर उपकप्तान के रूप में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अब उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोलेनाथ का किया पूजन

वनडे अंडर-19 टीम का कप्तान बनाए जाने पर लक्ष्य रायचंदानी ने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आभार जताया। लक्ष्य के कप्तान बनाए जाने की खबर मिलते ही परिवार, क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। नीरज मौर्य, शेष चौरसिया, सोहनलाल आदि ने इसे गौरव का क्षण बताया है।

एक नजर में सीरीज

  • 18 सितंबर 2026: पहला यूथ वनडे, राजकोट
  • 21 सितंबर 2026: दूसरा यूथ वनडे, राजकोट
  • 23 सितंबर 2026: तीसरा यूथ वनडे, राजकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed