फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड महिला कोस्ट गार्ड अफसर की मौत, डेढ़ महीने पहले हुई थी लव मैरिज

Mon, 15 Jul 2019 04:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 15 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
women died by falling from balcony in pgi area of lucknow
स्नेहा सिंह - फोटो : अमर उजाला

देश की चार महिला कोस्ट गार्ड अफसरों में शामिल रहीं स्नेहा सिंह कात्यात (30) की रविवार को लखनऊ के पीजीआई के अंसल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पाकिस्तान समुद्री सीमा पर तैनात रहीं स्नेहा का शव अपार्टमेंट की खुली पार्किंग में पड़ा मिला। स्नेहा ने 6 जुलाई को डिप्टी कमांडेंट पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। सीसीटीवी फुटेज में स्नेहा सुबह करीब पौने 9 बजे आठवीं मंजिल की सीढ़ियों से नौवें तल पर जाते दिख रही हैं। पुलिस का मानना है कि स्नेहा ने खुदकुशी की है। हालांकि पति अरविंद ने इसे हादसा बताते हुए तहरीर दी है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार स्नेहा की मौत हादसा है या खुदकुशी या किसी ने धक्का दिया है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अपार्टमेंट के सुपरवाइजर रामनरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

women died by falling from balcony in pgi area of lucknow
हादसे के बाद मौका मुआयना करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की स्नेहा ने 30 मई को प्रतापगढ़ के कन्हई   पट्टी निवासी व निजी एयरलाइंस कंपनी में पायलट अरविंद सिंह से प्रेम विवाह किया था। लखनऊ में वे अरविंद, उनके बड़े भाई अजय सिंह और भाभी सुप्रिया के साथ अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 201 में रहती थीं। रविवार सुबह घर पर स्नेहा व सुप्रिया ही थीं। अरविंद व अजय प्रतापगढ़ गए थे। सुप्रिया का कहना है कि स्नेहा मार्निंग वॉक से करीब 8 बजे लौटी थीं। दोनों ने साथ चाय पी। फिर स्नेहा बिना बताए निकल गई। कुछ देर बाद बिजली मिस्त्री ने खुली पार्किंग में शव पड़ा होने की बात बताई। सफाईकर्मी राजेंद्र ने शव की पहचान की। सूचना मिलते पर अरविंद प्रतापगढ़ से लौटे।


 

women died by falling from balcony in pgi area of lucknow
मौका मुआयना करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

  इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
- 8वीं से नौवीं मंजिल पर जाती दिख रही स्नेहा को किसी ने धक्का तो नहीं दिया?
- वह खुदकुशी के लिए नौवीं मंजिल पर गई थीं या फिर किसी ने उन्हें बुलाया था?
- स्नेहा को नौकरी से इस्तीफा क्यों देना पड़ा? लखनऊ में ऐसी क्या बात हुई जो मात्र सात दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
women died by falling from balcony in pgi area of lucknow
स्नेहा - फोटो : अमर उजाला

पीजीआई के अंसल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में रविवार को नौवीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड कोस्ट गार्ड अफसर स्नेहा सिंह कात्यात (30) की संदिग्ध हालात में मौत मामले में पुलिस दस घंटे की छानबीन के बाद भी यह तय नहीं कर सकी है कि किस बिंदु पर पड़ताल करनी है। फिलहाल पुलिस ने हत्या, आत्महत्या और हादसे के बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पति अरविंद ने हादसा बताते हुए तहरीर दी है। स्नेहा के गिरने के बाद पुलिस को करीब दो घंटे बाद सूचना दी गई। वहीं, अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में वह अकेले जाती हुई दिखीं। मालूम हो कि देश की चार महिला कोस्ट गार्ड अफसरों में शामिल रहीं स्नेहा छह जुलाई को डिप्टी कमांडेंट पद से रिटायर हुई थीं।

विज्ञापन
women died by falling from balcony in pgi area of lucknow
मौका मुआयना करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुकीर्ति के मुताबिक, करीब पौने नौ बजे स्नेहा अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से लिफ्ट की तरफ जाती दिखीं। इसके बाद करीब एक मिनट बाद वह आठवीं मंजिल के सीसीटीवी कैमरे में दिखीं। वहां से वह सीढ़ियों से ऊपरी मंजिल पर जाती हुई दिखीं। वहीं, अपार्टमेंट का सुपरवाइजर रामनरेश करीब पांच मिनट बाद सीढ़ियों ने नीचे उतरता हुआ दिखा। पुलिस रामनरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मायके वालों के आने के बाद तस्वीर होगी साफ
इंस्पेक्टर पीजीआई अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, स्नेहा के मायके वालों को हादसे की खबर दे दी गई है। मायके वाले अगर कोई आरोप लगाते है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed