फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women cricketers gear up for next season

Lucknow News: अगले सत्र के लिए महिला क्रिकेटरों ने कसी कमर

Tue, 01 Sep 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Women cricketers gear up for next season
लखनऊ। अक्तूबर माह से शुरू होने वाले नए क्रिकेट सत्र के लिए प्रदेश की महिला क्रिकेटर अपनी तैयारियों को धार देने में लगी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के सेज क्रिकेट ग्राउंड में उच्च प्रदर्शन शिविर का समापन हुआ। शिविर में 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर 22 अगस्त से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

शिविर के दौरान टीम की मुख्य कोच भावना सिंह तोमर के निर्देशन में खिलाड़ियों ने फिटनेस पर ध्यान दिया। इनमें लखनऊ की नौ खिलाड़ी शामिल थीं। इन खिलाड़ियों में अरोमा त्यागी, अंशू तिवारी, शशि बालन, आयुषी श्रीवास्तव, सोनाली सिंह, शिल्पी यादव, चांदनी शर्मा, काजल टमटा और संध्या क्षेत्री थीं। यूपी की शक्ति एवं कंडीशनिंग कोच शिवप्रिया पांडेय और लक्ष्मी राठौर ने भी प्रशिक्षण दिया। प्रबंधक साइमा अली ने भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया। मुख्य कोच भावना सिंह तोमर ने कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित ट्रायल के बाद 35 खिलाड़ियों का चुनाव किया गया था।
विज्ञापन

यूपी का नया सत्र 26 अक्तूबर को वीमेंस टी-20 क्रिकेट चैंपियंस के साथ शुरू होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाना था। भावना सिंह तोमर ने बताया कि इसके बाद दो और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन आगामी शिविरों के माध्यम से अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया खिलाड़ियों को आगामी सत्र के लिए पूरी तरह तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में अर्चना देवी, तृप्ति सिंह, बबिता यादव, एकता सिंह, नीशू चौधरी, श्वेता वर्मा, कल्पना, मनीषा चौधरी, मीनू यादव, शुभ चौधरी, निशी कश्यप, सिद्धि सिंह, श्रृद्धा तिवारी, शोभा देवी, करिश्मा सिंह, सारिका सिंह और डिंपी बघेल समेत अन्य खिलाड़ी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed