फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women constable reached dgp office for transfer to home district

अपनी सात माह की बेटी को लेकर तबादले की उम्मीद में डीजीपी ऑफिस पहुंची महिला पुलिसकर्मी

Sun, 04 Nov 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Nov 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
women constable reached dgp office for transfer to home district
अर्चना की यह तस्वीर हुई थी वायरल - फोटो : amar ujala
शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर थाने में तैनात एक महिला सिपाही अपनी सात माह की बच्ची के साथ तबादले की उम्मीद लिए डीजीपी मुख्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन


उस वक्त डीजीपी अपने कार्यालय में एटीएस को लेकर एक प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे थे। वहां से निकले मीडिया कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उसने बताया कि वह अमरोहा की रहने वाली है और यहां गोमतीनगर थाने में तैनात है।

उसकी सात माह की बेटी के दिल में छेद है। परिवार से अलग रहने के कारण उसकी देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही है। झांसी के मामले का उदाहरण देते हुए महिला  ने डीजीपी से अपना तबादला गृह जनपद में करने की मांग की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि झांसी की महिला सिपाही अर्चना का अपनी बेटी के साथ ड्यूटी करने का फोटो वायरल हुआ था। इसकी जानकारी जब डीजीपी को हुई तो उन्होंने अर्चना को स्वयं फोन कर उसकी तारीफ की थी साथ ही उसका तबादला गृह जनपद करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed