फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women complains against corruption in UP jail

भाइयों को जेल में राखी बांधने पहुंची बहनों से हुई उगाही

Sun, 30 Aug 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sun, 30 Aug 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
women complains against corruption in UP jail

रक्षाबंधन पर जिला कारागार कर्मियों की संवेदनहीनता सामने आई है। जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों से बंदी रक्षकों के साथ ही जेल कर्मियों ने मिलाई के नाम पर 50 रुपये प्रति पर्ची पर वसूली की।

विज्ञापन


अमहट रोड पर स्थित जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए शनिवार को दिल्ली, उन्नाव समेत कई जिलों से उनकी बहनें पहुंची थीं। शनिवार को बंदियों से मुलाकात कराने का नियम नहीं है। लिहाजा भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों ने जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मिलाई की बात कही।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला और जेलर एसपी मिश्रा ने जेल में बंद बंदियो/कैदियों को राखी बांधने पहुंची उनकी बहनों को अनुमति दे दी। महिलाओं का आरोप है कि उनसे जेल के पीठासीन राइटर दीपक वर्मा ने 40 से 50 रुपये वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव से भाई अशोक को राखी बांधने पहुंची पुनाती और सुशीला ने बताया कि उनसे पर्ची लगाने के नाम पर दीपक वर्मा ने 40 रुपये वसूल किया है। दिल्ली से आई किरन शुक्ला ने बताया कि उनका भाई अजय शुक्ला जेल में बंद है। उससे 50 रुपये जेल गेट पर ही वसूल किया गया।

जानें क्या बोले जेलर

women complains against corruption in UP jail

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस की रहने वाली सुनीता ने भी कहा कि उसका भाई सत्य नारायण जेल में निरुद्ध है। उसे भाई से मिलाई के लिए 40 रुपये देना पड़ा।

कूरेभार से पहुंची रीना मिश्रा ने बताया कि उसका भाई सूर्यप्रकाश जेल में बंद है। रीना से भी 40 रुपये मिलाई के नाम पर वसूल किया गया।

वहीं जेलर एसपी मिश्रा का कहना है,शनिवार को जेल में बंदियों से मिलाई नहीं कराई जाती है। रक्षाबंधन पर्व के कारण जेल अधीक्षक और मैंने राखी बांधने की अनुमति दी थी। मिलाई के नाम पर रुपये वसूले जाने की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को 55 बहनों ने भाइयों को राखी बांधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed