फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women commission to close seventeen thousand files.

17 हजार शिकायतों की फाइलें बंद करेगा महिला आयोग

Tue, 08 Dec 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Women commission to close seventeen thousand files.

राज्य महिला आयोग करीब 17 हजार शिकायतों की फाइलें बंद करेगा। यह शिकायतें 2012 और 2013 में आयोग को मिली थीं। लंबे अरसे से इनकी पैरवी शिकायतकर्ता की तरफ से नहीं की जा रही है। ऐसे शिकायतकर्ताओं को 2 जनवरी तक का समय दिया गया है ताकि वे आयोग में अपनी शिकायतों की पैरवी कर सकें।

विज्ञापन


आयोग की सदस्य सचिव अनीता वर्मा सिंह का कहना है कि इनमें बहुत ही सामान्य मामले वाली शिकायतें हैं। आयोग ने इस बाबत नोटिस भी जारी किया लेकिन शिकायत के बाद से ही वादी उपस्थित नहीं हुआ। कई बार रिमाइंडर भेजने केबाद भी उनकी तरफ से कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन


ऐसे में एक प्रक्रिया के तहत इन शिकायतों की फाइलें बंद की जा रही हैं। इसके लिए एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया है ताकि शिकायतकर्ता आयोग में संपर्क कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित मामलों की संख्या होगी कम

Women commission to close seventeen thousand files.

उन्होंने कहा, इस कदम से आयोग में लंबित मामलों की संख्या कम होगी। वहीं, नए मामलों की सुनवाई पर फोकस किया जा सकेगा।

दूरदराज के जिलों से आने वाली शिकायतों में कई बार महिलाएं पैरवी नहीं कर पातीं। ऐसे में आयोग ने फाइल दोबारा खोलने का विकल्प भी  रखा है। वादी को आयोग को वाजिब कारण बताना होगा। इसके बाद फाइल दोबारा खोलने केआदेश दिए जाएंगे।

महिला टॉयलेट के लिए डीएम को निर्देश

महिला आयोग ने लखनऊ में महिला टॉयलेट की कमी का संज्ञान लिया है। अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने डीएम राजशेखर को निर्देश दिए हैं कि उन टॉयलेट्स की जांच कराएं जहां महिलाओं के लिए अलग से मुफ्त व्यवस्था नहीं है। इसे उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed