{"_id":"68f14903ebb187b3010c35d8","slug":"women-beat-up-a-tte-who-came-to-vacate-a-seat-threw-tea-in-his-face-and-tore-his-clothes-lucknow-news-c-13-knp1002-1431800-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई को महिलाओं ने पीटा, मुंह पर फेंकी चाय, फाड़े कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई को महिलाओं ने पीटा, मुंह पर फेंकी चाय, फाड़े कपड़े
Fri, 17 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई को महिलाओं ने पीटा, मुंह पर फेंकी चाय, फाड़े कपड़े
लखनऊ। दून एक्सप्रेस में यात्री की शिकायत पर सीट से कब्जा खाली कराने पहुंचे टीटीई को अनाधिकृत रूप से सवार महिलाओं ने पीट दिया। टीटीई के मुंह पर महिलाओं द्वारा चाय भी फेंकी गई। टीटीई ने जीआरपी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का है। हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। लखनऊ पहुंचने से पूर्व टीटीई दिवाकर मिश्र ट्रेन की स्लीपर बोगी एस 3 में टिकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कोच में काशी से हरिद्वार जा रहे यात्री ने सीट पर अनाधिकृत रूप से सवार यात्रियों की शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर दर्ज कराई। साथ ही सीट खाली कराने का आग्रह भी किया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने टीटीई दिवाकर मिश्र को सीट खाली कराने की सूचना दी। इस पर वह सीट नंबर चार को खाली कराने के लिए पहुंचे तो उस पर बैठीं महिलाएं भड़क उठी। टीटीई ने बताया कि महिलाओं ने गालीगलौज शुरू कर दी तथा उनकी शर्ट फाड़ दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने उनको पीटा तथा मुंह पर चाय भी फेंक दी। दिवाकर मिश्र ने कहा कि महिला यात्रियों ने उनके सोने की चेन तोड़ दी। मामले को लेकर जीआरपी चारबाग में शिकायत दर्ज कराई गई है।
बाराबंकी में उतारा, फिर चढ़ गईं महिलाएं
रेलवे प्रशासन ने बताया कि महिलाएं जनरल का टिकट लेकर स्लीपर बोगी में यात्रा कर रही थी, जोकि अनाधिकृत है। टीटीई के साथ हुई अभद्रता के बाद महिलाओं को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया था, लेकिन महिलाएं दोबारा जबरन बोगी में सवार हो गईं। इसके बाद ट्रेन के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिलाओं को नीचे उतारा गया तथा उनके खिलाफ जीआरपी में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
टीटीई दिवाकर मिश्र के साथ दून एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस 3 में महिला यात्रियों ने मारपीट की है। महिलाएं अनाधिकृत रूप से ट्रेन में सवार थीं। उनके खिलाफ चारबाग जीआरपी में तहरीर दी गई है। एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे