फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women battalion will be formed in uttar pradesh says dgp op singh

पैरामिलिट्री की तर्ज पर बनेगी महिलाओं की बटालियन: ओपी सिंह

Sun, 01 Apr 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Apr 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
women battalion will be formed in uttar pradesh says dgp op singh
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : ANI

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि पैरामिलिट्री की तर्ज पर यूपी में महिलाओं की बटालियन बनाई जाएगी। इस बटालियन का प्रयोग कानून व्यवस्था सुधारने में किया जाएगा।

विज्ञापन


बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर हर जिले में साइबर यूनिट गठित करने के साथ फोरेंसिक लैब को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी मुठभेड़ को लेकर कोई सवाल नहीं है।
विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह शनिवार को सहारनपुर पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस आक्रामक होकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी बदमाश पुलिस पर गोली चलाएगा उसका जवाब गोली से ही दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई तमाम पुलिस मुठभेड़ कानूनी दायरे में हुई है। हर मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच हुई है। किसी मुठभेड़ को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
 
डीजीपी ने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के साथ संगीन अपराधों का ग्राफ भी नीचे आया है। खासतौर से हत्या और डकैती के हैड में कमी आई है। पूरा फोकस बेसिक पुलिसिंग पर रहा है।

एक साल में प्रदेश में पुलिस के द्वारा 1450 ऑपरेशन किए गए, जिनमें 3354 अपराधी पकड़े गए। ऑपरेशन के दौरान पुलिस पर गोली चलाने वाले 48 बदमाशों को ढेर किया गया।

पुलिस दबाव में 6818 अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल चले गए। गैंगस्टर के 203 मामलों में 199 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, जो एक रिकार्ड है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, डीआईजी शरद सचान, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

साइबर क्राइम को लेकर दी जाएगी ट्रेनिंग

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर जिला स्तर पर यूनिट के अलावा राज्य स्तर पर अलग से सैल गठित किया जाएगा। प्रत्येक दरोगा और इंस्पेक्टर को साइबर अपराधों की विवेचना की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड को और संवेदनशील बनाया गया है। डीजीपी के मुताबिक एक लाख स्थानों पर 28 लाख लोगों को चेक किया गया। स्क्वाड की तरफ से 200 मामलों में मुकदमे पंजीकृत कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed