फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women are fasting for their husbands and agitating for their rights

Lucknow News: सुहाग के लिए व्रत तो अधिकार के लिए आंदोलन कर रही महिलाएं

Sun, 20 Oct 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women are fasting for their husbands and agitating for their rights
इकौना तहसील में धरना देती भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
इकौना तहसील परिसर में भाकियू का जारी है अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इकौना (श्रावस्ती)। भाकियू (अराजनैतिक) टिकैत के कार्यकर्ता 15 अक्तूबर से मध्यांचल महासचिव के नेतृत्व में इकौना तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रविवार को भी जारी रहा। इसमें शामिल होने आई महिला कार्यकर्ता अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रख अपने हक की आवाज बुलंद कर रही हैं।


किसानों की 17 सूत्रीय मांग को लेकर इकौना तहसील परिसर में भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी है। मध्यांचल महासचिव विनोद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का दावा कर रहे हैं। इसमें महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हैं। रविवार करवा चौथ का त्यौहार पड़ने के कारण जहां सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिला कार्यकर्ता निर्जला व्रत रख रहीं हैं। वहीं अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज भी बुलंद कर रही हैं। यह सभी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठी हुई है। जो अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रही हैं। आंदोलन में शामिल महिलाओं का कहना था कि इस सरकार में महिलाओं की बड़ी दुर्दशा है। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति 5 चला रही है। जो पूरी तरह से फेल है। आज त्यौहार के दिन जब महिलाओं को अपने पति व परिवार के साथ होना चाहिए। तब महिलाएं एसडीएम के दरवाजे पर खड़ी इंसाफ मांग रही हैं। वहीं पुरुष कार्यकर्ता भी त्यौहार पर घर न होकर आंदोलन करने को विवश हैं। इस दौरान काफी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed