फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women agitated against parshad

Lucknow News: विरामखंड में पार्क की बदहाली पर भड़कीं महिलाएं, विधायक-पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
women agitated against parshad
विरामखंड में पार्क की बदहाली पर भड़कीं महिलाएं, विधायक-पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा स्थित राजीव गांधी द्वितीय वार्ड(विराम खंड 5) में शनिवार को बदहाल पार्क को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की टंकी वाले पार्क में एकत्र होकर स्थानीय महिलाओं और नागरिकों ने जमकर प्रदर्शन व धरना दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही प्रो. किरण सिंह ने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के चुनाव जीतने के बाद से लेकर अब तक क्षेत्र की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं स्थानीय पार्षद अरुण कुमार तिवारी पर भी लगातार अनदेखी का आरोप लगा। निवासियों के मुताबिक पार्षद के कर्मचारी हर बार काम कराने का आश्वासन देते हैं, लेकिन वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख समस्याएं
पार्क का पाथवे एक वर्ष से अधिक समय से जगह-जगह से टूटा पड़ा है। ओपन जिम के उपकरण पूरी तरह खराब हो चुके हैं। पेड़ों की टहनियां लटक रही हैं, जिनके अचानक गिरने से टहलने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों के झूले टूट चुके हैं और पार्क में लगी पानी की टंकी का कनेक्शन कटने से पेयजल व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में जीर्णोद्धार
महिलाओं ने नगर निगम और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू नहीं हुआ तो वे नगर आयुक्त और महापौर कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगी।

धरने में मंजू गुप्ता, सुधा लावनिया, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शांति दुबे, दीपा जोशी, डॉ. रण सिंह बघेल, डॉ. आर.ए. सिंह और धीरेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

विरामखंड में पार्क की बदहाली पर भड़कीं महिलाएं, विधायक-पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विरामखंड में पार्क की बदहाली पर भड़कीं महिलाएं, विधायक-पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed