फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman was pushed while protesting against chain snatching, fell and got injured

Lucknow News: चेन लूट के विरोध पर महिला को दिया धक्का, गिरकर हुईं चोटिल

Fri, 28 Mar 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman was pushed while protesting against chain snatching, fell and got injured
चेन लूट के विरोध पर महिला को दिया धक्का, गिरकर हुईं चोटिल
लखनऊ। आशियाना की सैनिक विहार कॉलोनी में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाश शालिनी सिंह की चेन लूट ले गए। घटना में शालिनी चोटिल हो गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लूट की दो चेन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

मॉल कर्मी अरुण कुमार की पत्नी शालिनी के अनुसार, दोपहर 3:30 बजे कॉलोनी में टहल रही थीं। तभी आरोपी उनकी चेन लूटकर भागने लगे, पर आगे रास्ता बंद होने पर लौटने लगे। पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। शोर मचने पर कॉलोनी के लोगों ने बदमाशों को लाठी-डंडों से पीट दिया। चोटिल बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान रमाबाई गेट के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्णानगर के कनौसी के शैलेंद्र त्रिवेदी व बंथरा के हरौनी के अर्पित वर्मा के रूप में हुई। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। शैलेंद्र पर चारबाग जीआरपी व अन्य थानों में 10 और अर्पित पर 15 केस दर्ज हैं। दोनों डेढ़ माह पहले ही जेल से छूटे हैं। दोनों ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से 22 मार्च को चिनहट की पीतांबरा विहार कॉलोनी में वृद्धा से चेन लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed