{"_id":"6ad4e6d0284d4a05bf034b41","slug":"bahraich-roadways-bus-and-bike-collide-head-on-two-youths-die-could-not-reach-hospital-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; नहीं पहुंच पाए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; नहीं पहुंच पाए अस्पताल
Sun, 18 Oct 2026 09:03 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:03 PM IST
सार
Road accident in Bahraich: लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रविवार देर शाम रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बहराइच में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रविवार देर शाम रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसा रविवार शाम करीब 6:35 बजे जरवल रोड थाना इलाके में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर एकलव्य महाविद्यालय के सामने हुआ। लखनऊ से यात्रियों को लेकर आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस और बाराबंकी की ओर जा रहे बाइक सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सर्वेश 28 और अनिरुद्ध 30 गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को थाने पर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने हटवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। जरवलरोड एसओ हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन