फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman took young man phone on pretext of one call and ran away In Lucknow withdrawing 5.5 lakh from account

Lucknow News: अस्पताल में मदद करना पड़ा भारी, बात करने के बहाने फोन लेकर भाग गई युवती, खाते से निकाले 5.5 लाख

Thu, 16 Oct 2025 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 07:07 PM IST
सार

लखनऊ में लारी अस्पताल में मदद करना एक युवक को भारी पड़ गया। एक युवती ने बात करने के बहाने उससे फोन ली और भाग गई। कुछ ही देर में खाते से 5.5 लाख निकाल लिए। पीड़ित मां का इलाज कराने अस्पताल आया था। मामले में चौक थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
woman took young man phone on pretext of one call and ran away In Lucknow withdrawing 5.5 lakh from account
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में छोटा बरहा आलमबाग निवासी सुनील कुमार 30 सितंबर को मां का इलाज कराने लारी अस्पताल गए थे। वहां से उन्हें सीटी स्कैन कराने के लिए मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो के भीतर भेजा गया। आरोप है कि वहां पर एक युवती पहले से खड़ी थी। युवती ने झांसे में लेकर सुनील से उनका फोन ले लिया और भाग निकली।

विज्ञापन


सुनील के मुताबिक, युवती ने कहा था कि उसे परिचित से बात करनी है। थोड़ी देर तक फोन पर बात करती रही और अचानक कुछ दूर चली गई। युवती पहले से मौजूद अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकली। कुछ देर बाद सुनील एटीएम से रुपये निकालने गए तो पता चला कि उनके खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत की।

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सुनील का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सुनील ने चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही है। एसीपी चौक राजकुमार सिंह के मुताबिक, केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed