फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metro smart cards can now be exchanged until October 2

Lucknow News: अब दो अक्तूबर तक बदल सकेंगे मेट्रो के स्मार्ट कार्ड

Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Metro smart cards can now be exchanged until October 2
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) में बदलने का समय बढ़ा दिया है। यात्री अब पुराने गो स्मार्ट कार्ड को दो अक्तूबर तक निशुल्क एनसीएमसी कार्ड में बदलवा सकेंगे। पहले यह सुविधा 17 सितंबर तक ही थी।
विज्ञापन

मेट्रो के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारक बिना अतिरिक्त शुल्क के कार्ड बदलवा सकते हैं। एनसीएमसी का इस्तेमाल देश की अन्य मेट्रो, बसों, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भी किया जा सकता है। मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि लखनऊ मेट्रो में एनसीएमसी से हर यात्रा पर 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। यात्री पहले पुराने गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध शेष रकम का इस्तेमाल करें। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर कार्ड का सत्यापन कराएं। फिर यात्री को पुराना कार्ड और सुपुर्दगी रसीद एयरटेल पेमेंट्स बैंक कियोस्क पर जमा करना होगा। मोबाइल सत्यापन के बाद नया कार्ड जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed